सरपंच-सचिव अपने चहेते सप्लायर को लाभ पहुंचाने शासन को लगा दिया लाखों रू.का चूना….
जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत औरई मामला…
डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| डिंडौरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत औरई में सरपंच—सचिव और उपयंत्री ने मिलीभगत कर मनरेगा योजना से बने नवनिर्मित चैकडैम में भ्रष्टाचार और अनियमितता के मामले में जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर ने एक्शन लिया है, बता दें कि सीईओ ने भ्रष्टाचार की जांच करने जांच टीम गठित कर के सात दिनों में जांच प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए है।
जारी आदेश के मुताबिक….
बता दें कि जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर के द्वारा जारी जांच आदेश में उल्लेख किया गया है कि जनपद क्षेत्र डिंडौरी के ग्राम पंचायत औरई में लाखों रुपए की लागत से नवनिर्मित चैकडैम में दरार होने के कारण पानी का रिसाव हो रहा है। सरपंच,सचिव एवं उपयंत्री की मिलीभगत से गुणवत्ताविहीन निर्माण का कराया गया है। “साईड लुक न्यूज” में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर प्रमुखता से प्रकाशित हुई है जिसकी जांच करने जांच समिति गठित कर दीपक आर्मो कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग डिंडौरी और पंकज परिहार, परियोजना अधिकारी (मनरेगा) जिला पंचायत डिंडौरी को जांच प्रतिवेदन सात दिनों में देने के निर्देश दिए है।
ये रहा पूरा मामला…
दअरसल जनपद पंचायत डिंडौरी के ग्राम पंचायत औरई में लाखों रू. की लागत से नवनिर्मित चैकडैम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। निर्माण के महज चंद दिनों में नव निर्मित चैकडैम के दीवार से पानी तेजी से लीकेज हो रहा है। बता दें कि ग्राम पंचायत औरई में वित्तीय वर्ष 2024/25 में मनरेगा योजना से ग्राम पंचायत के द्वारा चानी टोला के किरहा नाला में 12 लाख रुपए खर्च कर चैकडैम का निर्माण इतना घटिया स्तर का कराया गया है कि चंद दिनों में ही निर्माण कार्य में हुई भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। लाखों रुपए की लागत से निर्मित चैकडैम की दीवार से पानी तेजी से लीक होकर बह रही है। वहीं मुद्दे की बात यह कि ग्राम पंचायत सचिव राकेश सिंह परस्ते का कहना कि चैकडैम का निर्माण संबंधित उपयंत्री राजाराम पटेल के मार्गदर्शन में कराया गया है। वही उपयंत्री का कहना कि गड़बड़ी हुई है उसे सुधार की जाएगी।

अब सवाल यह उठता है कि जब सरपंच-सचिव और उपयंत्री को पता है कि चैकडैम का निर्माण मापदंड की विपरीत और घटिया हुआ है तो मूल्यांकन नहीं करना था और भुगतान रोक देनी थी लेकिन अपने चहेते ठेकेदार को लाखों रुपए का भुगतान कर शासन को चूना लगाया गया है। वहीं चैकडैम की दुर्दशा देखकर कहना गलत नहीं होगा कि सरपंच-सचिव और उपयंत्री ने मिलीभगत कर अपने चहेते ठेकेदार को आर्थिक लाभ पहुंचाने की मंशा से शासन को लाखों रुपए का चपत लगाया जा रहा है। शायद यही वजह कि उपयंत्री राजाराम पटेल के द्वारा लाखों रुपए की लागत से निर्मित चैकडैम में तबज्जो नहीं दिया जा रहा है। जिसका ठेकेदार खुलकर फायदा उठा रहा है।
खबर प्रकाशित होने के बाद लीपापोती…..
बता दे कि चैकडैम में हुई अनियमितता को लेकर “साईड लुक न्यूज “में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी,इसके बाद सरपंच ,सचिव और उपयंत्री के द्वारा चैकडैम में की गई गड़बड़ी को छिपाने लीपापोती करने में जुट गए है।




