डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत इस वर्ष 2025 की थीम परवाह एक सुरक्षित सड़क वातावरण को बढ़ावा देने में सामूहिक कार्रवाई के महत्व को रेखांकित करती है। यह प्रत्येक व्यक्ति को दुर्घटनाओं को कम करने और सभी के लिए सड़कों को सुरक्षित बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है। अंतर्गत जागरुकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा के प्रावधानों को लेकर राज्य भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

इसके तहत जिला यातायात विभाग डिंडौरी द्वारा 17 जनवरी दिन शुक्रवार को जिले में संचालित प्रथम नर्सिंग महाविद्यालय भारत इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसार पर डिंडौरी यातायात प्रभारी सुभाष उइके सर ,परिवहन कार्यालय से पंकज डहेरिया सर , कमलेश सर, विभाग से अन्य अधिकारी गण ओर कॉलेज संचालक संतराम पंचेश्वर प्राचार्य सीमा बिसेन , शिक्षक लीला कावरे,आनंद गवले, नेहा उइके, ज्योत्स्ना,मुस्कान,नीलेश ,पूनम, प्रियांशु, दिव्या और स्टूडेंट उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान उइके सर द्वारा अपने उद्बोधन में यातायात के नियम संबंधी समस्त जानकारी देते हुए कहा कि अपने वाहन को गति सीमा में चलाएं, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाएं, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन नहीं चलाएं, वाहन चलाते समय सड़क संकेतों का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करें । साथ ही इसके उल्लंघन करने पर लगने वाले दंड, हिट एंड रन मामले में मिलने वाली मुआवजा राशि तथा गुड समरितन आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।तथा परिवहन विभाग से डहेरिया के द्वारा लर्नर लाइसेंस, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए सभी प्रोसेस , आवश्यक दस्तावेज, एवं संबंधित अन्य जानकारी प्रदान की गई ।



