डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जिले के करंजिया विकास खंड में स्थित वनग्राम जोगीग्वारा में लगातार शरारती तत्वों का आतंक बढता जा रहा है जिससे स्कूल प्रभारी, छात्र और ग्रामीण परेशान हो रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक शरारती तत्वों के द्वारा पूर्व में नल जल योजना के अन्तर्गत गाँव में पाईप लगने का कार्य चल रहा था, कार्य प्रगति के दौरान पाइप का भंडारण शाला परिसर किया गया था जिसे शरारती तत्वों ने पाईप को आग के हवाले कर जला दिया था जिससे शाला भवन को क्षति पहुंचाई गई थी। स्कूल प्रभारी ने बताया कि शाला प्रबंधन समिति द्वारा मरम्मत कराया गया था। शरारती तत्वों द्वारा पुनः को शाला परिसर के बाहर लगे पेड़ों को काटा जा रहा है और सड़क किनारे पेड़ों पर आगजनी की जा रही। सडक किनारे लगे पुराने पेड़ों पर आगजनी से राहगीरों के साथ साथ छात्रों को जान का खतरा बना हुआ है। वन विभाग को मौके की जानकारी है परन्तु सब मौन है। इसी तरह लगातार शासकीय भुमि पर अतिक्रमण होता जा रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी करंजिया को शाला प्रबंधन समिति द्वारा सीमांकन हेतु आवेदन भी दिया गया है परन्तु कोई सुनने वाला नहीं है। आज शाला परिसर के निकट लगे पेड़ों पर आग लगा दी गई थी। मौके पर शाला प्रभारी छात्रों के साथ पहुंचे और आग बुझाने का काम किया।
इनका कहना है “
वन विभाग के कर्मचारी गाँव में लगातार आते रहते हैं परंतु कोई सुध लेने वाला नहीं है।
अंधरू सिंह अध्यक्ष वन सुरक्षा समिति।
घटना गंभीर है, इससे जान माल का नुकसान होता भयंकर घटना हो सकती है प्रशासन संज्ञान ले और कार्यवाही करे।
सुरेन्द्र सिंह अध्यक्ष पेशा एक्ट ग्राम सभा अध्यक्ष।
शाला परिसर में हो रही घटनाऐं चिंता जनक है, प्रशासन संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करे।
पुरूषोत्तम लाल पनाडिया अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति जोगीग्वारा।
शाला प्रबंधन समिति और गांव वालों की बैठक बुलाकर गंभीर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा और उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
राम कुमार गर्ग प्रभारी पाठक जोगीग्वारा।
वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का गाँव में लगातार भ्रमण हो रहा है। सब देखकर मौन है सुध लेने वाला कोई नहीं है।
अनीता बाई सोनवानी पंच।



