डिंडौरी| जिले की कमान संभालने के बाद कलेक्टर ने मध्य प्रदेश सरकार सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के परिपालन में आनलाईन सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज कर समय में सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और जनसामान्य की समस्या का मौके पर निराकरण करते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने के आदेश दिए। समय सीमा में आदेशों के परिपालन की समीक्षा कर रहे हैं और इसी तारतम्य में आनलाईन सार्थक एप पर उपस्थिति में पूरे मध्यप्रदेश में डिंडोरी जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति 91.3 प्रतिशत रही जो डिंडोरी जिले के कलेक्टर की सफलता का प्रतीक है। डिंडोरी जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सार्थक एप पर उपस्थिति देकर यह सिद्ध कर दिया कि वे कामचोर और निकम्मे नहीं है। शासकीय शिक्षक संगठन के सार्थक एप पर आनलाईन उपस्थिति के समर्थन के बाद सर्वाधिक उपस्थिति शिक्षकों की रही ताजा आंकड़ों में शिक्षकों ने 4375 दूसरे नंबर पर पंचायत विभाग एवं तीसरे नंबर पर महिला एवं बाल विकास और पूरे 50 विभागों ने सार्थक एप पर आनलाईन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा भी बड़ा है वहीं राजस्व विभाग भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है। विगत दिवस अनुविभागीय अधिकारियों ने आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि सार्थक एप पर आनलाईन उपस्थिति के आधार पर वेतन जनरेट होगा। शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने अपनी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए सार्थक एप पर आनलाईन उपस्थिति के लिए डिंडोरी जिले के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष का कहना कि शिक्षकों के ऊपर ही आरोप लगाया जाता था कि समय पर उपस्थिति के साथ शासकीय कार्य का संपादन नहीं करते। विगत दिन गुरुवार को आनलाईन सार्थक एप पर उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि शिक्षकों के ऊपर शक करना उचित नहीं है विगत वर्षों में कक्षा पांचवीं और आठवीं वार्षिक परीक्षा परिणाम में शिक्षकों की मेहनत के बलबूते जिले का परिणाम टाप टेन में दर्ज किया गया था।
वहीं सार्थक एप पर उपस्थिति के बाद अब सार्थक एप पर एक्टिविटी की समीक्षा इस प्रकार होगी। जिले स्तर की अधिकारियों और शिक्षा विभाग में सर्व शिक्षा अभियान की जिला संचालक होने के नाते जिला शिक्षा अधिकारियों डीपीसी बीआरसी बीएसी जन शिक्षकों की एक्टिविटी की समीक्षा स्वयं कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह के द्वारा किया जाएगा। वहीं शिक्षकों की एक्टिविटी संकुल प्राचार्यो और विकास खंड शिक्षा अधिकारियों को करने के लिए अधिकृत किया गया है। आनलाईन सार्थक एप पर उपस्थिति और एक्टिविटी की रिपोर्ट जिला कार्यालय भेजा जाएगा। आनलाईन सार्थक एप पर उपस्थिति दर्ज न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन अवरूद्ध किया जाएगा वहीं एक्टिविटी सही न होने पर बीस पचास के तहत अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जाएगी। सभी विभागों की उपस्थिति और एक्टिविटी की समीक्षा समय सीमा में की जाएगी। सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की नियमित समय पर उपस्थिति और पूरे मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 91.3 प्रतिशत उपस्थिति रही।



