डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन। करंजिया विकासखंड के नवागत प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी तीरथ सिंह परस्ते का शासकीय शिक्षक संगठन द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने विश्वास जताया कि परस्ते शिक्षकों के हितों की रक्षा करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु सकारात्मक कदम उठाएंगे। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी व शिक्षकगण उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से भूपेंद्र सिंह करचाम, ओमप्रकाश लवकुश, विजय यादव, विश्राम सिंह टेकाम सहित अन्य शिक्षक शामिल थे। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



