डिंडौरी। हाई स्कूल मुड़की में आयोजित पांच दिवसीय केरियर काउंसिल मेले का आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को सफल समापन हुआ। इस मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं कौशल आधारित करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान की गई। यूनिसेफ द्वारा वेबिनार के माध्यम से बच्चों को जीवन कौशल, करियर योजना, करियर कार्ड्स तथा भविष्य की तैयारी को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़े करियर अवसरों पर भी जानकारी साझा की गई। मेले के चौथे दिन हॉस्टल अधीक्षक श्री सरजू व्योहार ने विद्यार्थियों को करियर काउंसिलिंग, करियर कार्ड्स और भविष्य निर्माण को लेकर प्रेरित किया।
समापन सत्र में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अनुष्का बिलैया ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया और बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाजसेवी आशीष बिलैया, प्राचार्य सुनीता नामदेव, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह केरियर काउंसिल मेला विद्यार्थियों के लिए भविष्य की दिशा तय करने में उपयोगी साबित हुआ।
(डिंडौरी) हाई स्कूल मुड़की में पांच दिवसीय केरियर काउंसिल मेले का समापन…..

