जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र की पहल, अधिकारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
साईडलुक, जबलपुर। में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत माढ़ोताल स्थित एक्जिबिशन सेंटर में 6 जून 2026 को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ब्रजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र से राममूर्ति खरे, प्रवीण द्विवेदी, राजेश कोसले, रंजीत सिंह गौतम, संदीप दुबे और सुश्री मेघा पाठक ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके साथ ही लघु उद्योग निगम की ओर से इंजीनियर अर्पित, विवेक सिंह और हर्षवर्धन सिंह का भी सराहनीय योगदान रहा।
महाप्रबंधक ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इस तरह के आयोजन न केवल हरियाली बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी लाते हैं। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में पौधों की देखभाल करने और शहर को हरा भरा बनाने का वादा किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

