शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम….
सूचना के बाद भी पुलिस प्रशासन ने नहीं लिया मौके जायजा…
कोतवाली थाना अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल सिमरिया का मामला…
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| कोतवाली थाना डिंडौरी अंतर्गत ग्राम सिमरिया में विगत रात चोरों के द्वारा ताला की कुंडी खोलकर विद्यालय की स्टाफ रूम से लाखों रुपए का कंप्यूटर समेत जरूरी आधुनिक उपकरण की चोरी किए जाने का मामला सामने में आया है। स्कूल प्रभारी प्राचार्य आर पी सैयाम ने बता कि विगत रात्रि को चोरों के द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल सिमरिया के स्टाफ रूम जहां स्टाफ के द्वारा शासकीय कार्य किए जाते थे जहां से दो सेट कंप्यूटर एक नग प्रिंटर इस तरह से लाखों रुपए की आधुनिक उपकरण की चोरी कर ली गई। जिसकी जानकारी उनको सुबह विद्यालय में कार्यरत भृत्य के द्वारा दी गई। चोरी की वारदात की मौके का जायजा लेकर कोतवाली डिंडौरी, एसपी डिंडौरी,कलेक्टर महोदय एवं विभाग को दी गई ।

वही प्राचार्य ने कहा चोरी की वारदात का पुलिस प्रशासन ने मौके में जाकर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई या जायजा नहीं लिया गया है। वही प्रभारी प्राचार्य ने कहा अभी तक पुलिस प्रशासन के द्वारा इस मामले की संज्ञान नहीं ली गई है और ना ही मौके पर किसी प्रकार का मुआयना किया गया।
इनका कहना है
पुलिस प्रशासन के द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उच्च स्तर जांच कर शातिर अज्ञात चोरों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस तरह की चोरी की वारदात नहीं ।
आर पी सैयाम,प्रभारी प्राचार्य
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,सिमरिया


