साईडलुक, जबलपुर। माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, व्दारकाधीश, कंस वध असुरों का नाश, राधा रानी और सखियों के साथ रासलीला, गोकुल मथुरा और द्वरिका सहित भगवान श्रीकृष्ण की द्वापर युग की लीलाओं साक्षात्कार संस्कारधानी जबलपुर की सड़कों पर हुआ।
लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण के पावन जन्मोत्सव पर सनातन धर्म तिराहे पुराने बस स्टैंड से भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा श्री नृसिंहपीठाधीश्वर जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य महाराज, जगतगुरु श्रीराजारामाचार्य महाराज, जगतगुरु श्रीबोलगोविंदाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर अखिलेश्वरानंद महाराज, स्वामी प्रकाशानंद, स्वामी रामजीशरण, स्वामी कालीनंद, स्वामी बालकदास, भृगुदत्त महाराज, रोहित दुबे, संतोष शास्त्री, शैलेन्द्र शास्त्री, आचार्य देवेन्द्र त्रिपाठी व संत महात्माओं का पावन सानिध्य रहा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में धार्मिक सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के सैंकड़ों धर्म प्रेमीजनों की उपस्थिति में श्रीसनातन धर्म तिराहा से प्रारंभ होकर नगर निगम चौक, मालवीय चौक लॉर्डगंज चौक, बड़ा फुहारा ,कमानिया गेट, कोतवाली, मिलोनीगंज, हनुमानताल, घोड़ा नक्काश, बड़ी खेरमाई मंदिर होते हुए श्री त्रिमूर्ति मंदिर भानतलैया में विशाल धर्म सभा के साथ विश्राम हुआ।
संयोजक प्रवेश खेड़ा, संदीप जैन गुड्डा, विष्णु पटेल, जगदीश साहू, विध्येश भापकर, डॉ. संदीप मिश्रा, राजेन्द्र यादव, मनोज पटेल, नीरज मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा में श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर, श्रीराम मंदिर मदन महल, श्रीकृष्ण मंदिर छोटी ओमती, जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक, यादव महासभा, गोपाल लाल जी मंदिर हनुमानताल, जयकृष्ण सभा बाई का बगीचा, गोपाल मंदिर घमापुर, श्रीगोविन्द गंज रामलीला समिति, श्रीराम लीला समिति गढ़ा व नगर के मंदिरों की जीवन्त एवं श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियां, अखाड़े, अश्वरोही दल, बैंड दल, दुलदुल घोड़ी पारंपरिक भजन मंडली शोभायात्रा में शामिल रहे।
शोभायात्रा में सनातन धर्म महासभा जबलपुर के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, गुलशन मखीजा, नीता चावला, अंजू भार्गव, हरीश सभरवाल, नरेंद्र पाल मलिक, गिरिराज चाचा, सीताराम डांग, लक्की भाटिया, अनिल तिवारी, गिरिराज चाचा, प्रेम पुरी, सत्येंद्र शर्मा, अभिषेक अराध्य, रविन्द्र आनंद, उमेश पारवानी, मनोज शर्मा, महिला मंडल की सोनम सेठी, रजनी साहू, प्रतिभा भापकर, मधुबाला राजपूत, कविता रैकवार, सोनिया रंजीत सिंह, सुमन यादव, कुसुम चौबे, गीता साहू, सुनीता पटेल, प्रज्ञा वर्मा, उमेश पारवानी, मनीष पोपली, जतिन नारंग, लोकराम कोरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त की उपस्थिति रही।
शोभायात्रा का मूर्ति महावीर ट्रस्ट शास्त्री ब्रिज, मोटर पार्ट्स एसोसिशन, आषाढ़ी कार्तिकी वारी महामंडल जबलपुर, नगर पंडित सभा, मढाताल गुरूद्वारा कमेटी, बड़ी खेरमाई ट्रस्ट, केसरवानी समाज, साहू समाज, मनोज नामदेव, समरसता सेवा संगठन, त्रिमूर्ति मंदिर भानतलैया सहित शताधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, विधायक अभिलाष पांडे, विधायक लखन घनघोरिया, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, भाजपा कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक संजय यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता रही।
कान्हा की बांसुरी आज
श्रीकृष्ण नंदोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के बांसुरी वादक आज सनातन धर्म महासभा जबलपुर श्रीगोपाल लालजी महाराज ट्रस्ट के तत्वावधान में शहीद स्मारक गोलबाजार में सायं 7 बजे से सुमधुर वादन करेंगे। सुधि श्रोताओं से उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

