जबलपुर: कर्मचारियों की जायज समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निराकरण

जबलपुर: कर्मचारियों की जायज समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निराकरण

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ की बैठक में प्रबंध संचालक इंजी.सुनील तिवारी

जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी ने कंपनी कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि उनकी जायज़ समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के उच्च प्रबंधन और मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के साथ हुई बैठक में अनुकंपा नियुक्ति और कर्मचारियों के लंबित भुगतान के साथ कर्मियों के लिए कैशलेस चिकित्सा बीमा सुविधा सहित अन्य मुद्दों पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। कंपनी प्रबंधन ने संघ की समस्त मांगों पर सहानुभूति विचार करते हुए नियमानुसार शीघ्रता से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

बैठक में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय महासचिव श्री हरेन्द्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री अजय कश्यप तथा प्रांतीय सचिव श्री अरुण मालवीय उपस्थित थे संघ के पदाधिकारियों ने बैठक में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की अनुकंपा नीति प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के तकनीकी डायरेक्टर श्री अविनाश बाजपेयी, मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन श्री संदीप गायकवाड़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

administrator, bbp_keymaster

Related Articles