जबलपुर। चुटका परमाणु परियोजना को निरस्त करवाने हेतु शुरू किया गया जनजागरण बुधवार से ग्वारीघाट में नर्मदा तट पर पर्चा बाटकर किया गया। राजीव गांधी पंचयात राज संगठन के संयोजक विवेक अवस्थी ने कहा की तबतक आंदोलन जारी रहेगा, जबतक सरकार परियोजना निरस्त नही करती। पर्चे में इस परियोजना के होने बाले नुक़सान के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बरूण शर्मा, नितेश अवस्थी, अजय सेनी, जय दुबे, रोहित परिहार, विशाल परिहार, किसन मल्लाह, मुकेश बरमन, अरविंद सैयाम आदि उपस्थित रहे।