जबलपुर। श्रीदिगम्बर जैन शासनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र हनुमानताल के तत्वावधान में शहीद स्मारक गोलबाजार में मंगलवार से मज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव व विश्वशांति महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। आचार्यश्री विद्यासागर के विशेष कृपापात्र शिष्य निर्यापक श्रवण मुनि सुधासागर, मुनि सागर महाराज, ऐलक धैर्य सागर महाराज व छुल्लक गंभीर सागर महाराज के सांनिध्य में 8 मई तक यह आयोजन अनवरत रहेगा।
प्रतिष्ठाचार्य, अशोक नगर ब्रह्माचारी प्रदीप भैया के मार्गदर्शन में सुबह सात बजे मंगल ध्वजारोहण स्थल पर पूजन के बाद ध्वजारोहण किया गया। इसके पूर्व सुबह पांच बजे मंगलाष्टक, दिग्बंधन, रक्षामंत्र, शांतिमंत्र, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, मंगल घटयात्रा पूजन हुआ। छह बजे मंगल घटयात्रा प्रारंभ हुई व श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई।
मुनिश्री के हुए मंगल प्रवचन
गोल बाजार में आयोजित श्री पंचकल्याणक महोत्सव में अपने प्रवचन में मुनि सुधासागर महाराज ने कहा कि जिस तरह हम मेहमान के आने पर घर की तैयारियां करते हैं घर को सजाते हैं अच्छे कपड़े पहनते हैं खुशी का माहौल रखते हैं उसी तरह हमारे शहर में एक साथ 24 भगवान आ रहे हैं तो हमारे पूरे शहर को उत्सव मनाना चाहिए।
एक साथ 24 भगवान
हर घर में उत्सव का माहौल हो, सजावट हो, दीप जलाए जाए और खुशियां मनाई जाए क्योंकि एक साथ 24 भगवान अवतरित होने वाले हैं। हमें चि_ी लिखकर अपने रिश्तेदारों और परिचितों को भी इस महान अवसर पर आमंत्रित करना चाहिए, यह ऐतिहासिक उत्सव वर्षों बाद आता है जो इस अवसर का धर्म लाभ लेने से चूक गए उनका भगवान ही मालिक है।
पुण्य का लाभ लेने अवश्य
मुनि सुधासागर ने कहा कि जो लोग बीमार हैं या जो बिना श्रम किए भोजन नहीं कर सकते इस लिए यहां नहीं आ सकते उनके बदले का पुण्य मैं लेकर उनको दे दूंगा लेकिन बाकी सभी पुण्य आत्माओं को इस पुण्य का लाभ लेने अवश्य होना चाहिए।
9 मई तक चलेगा महोत्सव
आचार्य विद्यासागर के अज्ञानुवर्ती सुशिष्य सुधासागर सागर महाराज, सागर महाराज ऐलक श्री 105 धैर्यसागर महाराज छुल्लक 105 गम्भीरसागर महाराज के सानिध्य में 3 मई से 09 मई 22 तक शहीद स्मारक प्रागंण में श्रीमद् 1008 जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव का अतिशय प्रभावनाकारी आयोजन होने जा रहा है। इस महामहोत्सव में श्री दिगम्बर जैन शासनोदया अतिश्य तीर्थ क्षेत्र हनुमानताल में विराजित होने वाली 24 तीर्थंकर भगवान की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है कार्यक्रम को बाल-ब्रं प्रदीप भैया सुयश प्रतिष्ठाचार्यत्व प्रदान करेंगे। महोत्सव में 04 मई गर्भकल्याणक (उत्तर्रार्थ), 05 मई जन्मकल्याणक, 06 मई तपकल्याणक, 07 मई ज्ञानकल्याणक, 08 मई मोक्षकल्याणक प्रात: 06 बजे से 11 बजे मध्यान्ह में 01.30 बजे से 05 बजे एवं संध्या 05.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगें। मुनि श्री का बहुचर्चित कार्यक्रम जिज्ञासा समाधान प्रतिदिन शाम 05.30 बजे आयोजित होगा। नगर गजरथ फेरी कार्यक्रम के अंतिम दिवस 08 मई को मोक्षकल्याणक के पश्चात प्रात: 08 बजे 24 प्रतिष्ठित जिनबिम्बों को नगर गजरथ फेरी के रूप में शहीद स्मारक से श्री शासनोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र हनुमानताल लाया जाएगा।