जबलपुर। तकनीकी अधिकारी कर्मचारी, संघ मध्य प्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ, म.प्र. तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी अधिकारी संघ अजक्स, संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा माननीय महापौर महोदय, माननीय अध्यक्ष महोदय, माननीय नगरी प्रशासन मंत्री महोदय, भोपाल माननीय प्रमुख सचिव महोदय, नगरी प्रशासन विभाग भोपाल, माननीय आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल, माननीय सुरेंद्र सिंह सोलंकी, प्रांत अध्यक्ष मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ को उक्त 21 मांगों पर पुनः स्मरण पत्र दिया गया है।
1. माननीय आयुक्त महोदय द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।
2. समस्त 400 विनियमित कर्मचारियों का रेगुलाइजेशन।
3. 29 कर्मचारियों का विनियमितीकरण अभी तक लंबित है।
4. 15 कर्मचारियों की विभागीय जांच जिसमें कुछ लोगों की जांच आज भी लंबित है।
5. शिक्षा विभाग की सातवें वेतनमान एवं अतिथि शिक्षकों संबंधी मांग।
6. नरेश शर्मा की गबन संबंधी जांच एवं पद के दुरुपयोग संबंधी जांच की मांग।
7. सामुदायिक संगठको का रेगुलाइजेशन की मांग।
8. संविदा कर्मचारियों का रेगुलराइजेशन या 90% मानदेय बढ़ाए जाने संबंधी मांग एमआईसी में रखे जाने बाबत।
9. ऑफिस के समय का निर्धारण 18-18 घंटे काम लेने का मामला।
10. रिटायरमेंट के दौरान 10% उपादान की राशि जो 100% दी जाए जो कि रिटायर्ड होने के बाद भी कुछ लोगों की आज भी रुकी है।
11. पंचायत सचिवों के संविलियन के बाद रेगुलराइजेशन की मांग।
12. कंप्यूटर ऑपरेटरों का 5 माह का वेतन रुका हुआ है।
13. कंप्यूटर ऑपरेटर जो नगर निगम में कार्यरत हैं खूनी संविदा में रखे जाने बाबत।
14. पार्षद गणों द्वारा कर्मचारियों से आज संसदीय भाषा का प्रयोग किया जाना वर्जित हो।
15. ठेकेदार द्वारा ठेके के कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।
16. ठेका प्रथा की समाप्ति की जावे।
17. आउट सोर्स के कर्मचारियों का पी एफ क्यो जमा नहीं किया जा रहा है।
18. वरिष्ठता का ध्यान रखते हुए और जो जिस पद पर है उसी पद का कार्य लिया जावे।
19. नगर निगम के विभिन्न विभागों में बरसों से कर्मचारी कार्य कर रहे हैं उनका स्थानांतरण किया जावे।
20. लाइटिंग का संपूर्ण कार्य स्मार्ट सिटी द्वारा अभी तक किया जा रहा था करोड़ों के घपले के बाद अब नगर निगम को सौंप दिया गया है जिसे पुन: स्मार्ट सिटी का लोटा दिया जावे।
21. स्मार्ट सिटी का कोई भी कार्य नगर निगम द्वारा नहीं कराया जाए।
अत: संगठन आपके माध्यम से शासन को यह बता देना चाहता है कि हमारी मांगे यदि 14/10/2022 तक पूर्ण नहीं की जाती है तो 17/10/2022 से नगर निगम जबलपुर का कर्मचारी अपना काम बंद हड़ताल के लिए बाध्य होगा और जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगरी प्रशासन विभाग की स्वयं की होगी अभी अति आवश्यक सेवाओं जल और स्वास्थ्य विभाग को इस आंदोलन से दूर रखा है।
तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ के संरक्षक पंडित राम दुबे, मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक पंडित योगेंद्र दुबे, सुरेंद्र यादव, मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन सचिव कपिल दुबे, अजाक्स के इकाई अध्यक्ष राकेश समुंदे्, संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के इकाई अध्यक्ष संतोष तिवारी एवं मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी, मुकेश रजक, रमेश मिश्रा आदि सभी ने शासन से मांग की है कि हमारी मांगों को शीघ्र पूर्ण किया जावे।

