जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। युवा मोर्चा महानगर में 6 उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, 6 मंत्री, रिसर्च एवं पालिसी प्रभारी, सहप्रभारी, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, आईटी प्रभारी व सह प्रभारी बनाए गए है।
बताया गया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार की सहमति एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर के अनुमोदन के बाद युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर ने जबलपुर महानगर के जिला पदाधिकारी एवँ सभी 16 मंडलो के अध्यक्ष घोषित किये है। जिसमें यशराज शर्मा, अर्णव तिवारी, राहुल कपूर, राम सोनकर, श्रीकान्त वर्मा कुक्की, शुभम अरिहंत को उपाध्यक्ष, ईशान नायक, रौनक अग्रवाल महामंत्री, प्रणय गुप्ता, अंकित फ्रांसिस, गोपाल गुप्ता, अनिकेत रावत, शरद विश्वकर्मा, रविन्द्र तिवारी मंत्री, रिसर्च एवं पॉलसी प्रभारी अर्पित दुबे, रिसर्च एवं पॉलसी सह प्रभारी पराग तिवारी, कार्यालय मंत्री आर्यन मिश्रा, सह-कार्यालय मंत्री अंकित प्रताप सिंह, आयुष सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक मंगलानी, सह कोषाध्यक्ष रितिक यादव, मीडिया प्रभारी अंकित पाठक, सह मीडिया प्रभारी शिवा रैकवार, सोशल मीडिया प्रभारी प्रशान्त गुप्ता, सह सोशल मीडिया प्रभारी गौरव मांझी, ऋ त्विक पांडे, आईटी प्रभारी विवेक सिंह, सह आईटी प्रभारी राहुल तिवारी, युवराज यादव को नियुक्त किया गया है।