साईडलुक, जबलपुर। नर्मदा प्राकट्योत्सव पर संतो के सानिध्य और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में रेतनाका से गौरीघाट तक मां नर्मदा की प्रतिमा को विराजित कर रथयात्रा निकाली गई।
गौरीघाट स्थित उमाघाट में संतो के सानिध्य में श्री सिंह ने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर मां नर्मदा का पूजन अर्चन किया। इसके उपरांत मां नर्मदा के इस छोर उमाघाट से दूसरे छोर गुरुद्वारे तक 11 सौ फीट लंबी चुनरी अर्पित की।
इस अवसर पर पूज्य स्वामी गिरिशानंद जी महाराज, पूज्य कालीनंद जी, पूज्य राम भारती जी, पूज्य बुधेश्वरानंद जी महाराज के साथ नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, लेखराज सिंह मुन्ना, पंकज दुबे, रजनीश यादव, अभय सिंह, अरविंद पाठक, ओंकार दुबे, मनीष दुबे, कौशल सूरी, योगेंद्र सिंह ठाकुर रूपा राव, संतोष यादव, शैलेंद्र विश्वकर्मा, प्रणय गुप्ता, प्रशांत दुबे गुल्लन, शारदा कुशवाहा, मालती चौधरी, डॉ संजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।