– कार्यक्रम में सत्यजीत, देबजीत, अनुराग, श्याम, काजल होंगे सम्मानित
जबलपुर। विश्व के 214 देशों में भारतीय अध्यात्म का परचम फसने वाले वेदों को पुनः प्रतिष्ठित करने नर्मदा की माटी के सपूत महर्षि महेश योगी की 105 वी जयंती पर विगत 21 वर्षों से निरर जारी रचनात्मक पत्रकारिता के लिये प्रदत्त किये जाने वाला ‘महर्षि पत्रकारिता सम्मान’ 21 ये वर्ष भी 112 जनवरी को अपरान्ह 1 बजे से शहीद स्मारक परिसर में भव्यतापूर्वक आयोजित है। संस्थान के संस्थापक जादूगर एसके निगम ने बताया की आज दुनिया के 200 देशों में महर्षि के अनुवासी एक साथ आयोजित करते हैं। कार्यक्रम के सम्मानीय अतिथि मध्य-पूर्व विधायक, विनय सक्सेना, समाजसेवी बाबू विश्वमोहन, पूर्व विधायक नित्यनिरजन सम्परिया, उद्योगपति कौलाश गुप्ता रहेगे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार और ओजस्वी वक्ता रविन्द्र बाजपेई रहेंगे।
पत्रकार चयन समिति के डॉ. पंकज शुक्ला, केके सिन्हा, प्रतुल श्रीवास्तव अविनाश दीक्षित ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार मनीष गुप्ता को लाईफ टाइम अचीवमेन्ट का सम्मान प्रदान किया जायेगा।
यह सम्मान स्वतंत्रमत से सत्यजीत यादव, सांध्यबंधु से अनुराग दीक्षित, फोटोग्राफर श्याम विश्वकर्मा, इलेक्ट्रानिक मीडिया से देबजीत देव, महिला पत्रकारों में पलपल इंडिया से काजल गुप्ता, सिटी भास्कर से दिव्या मिश्रा, पत्रकार रूपेश प्यासी, नई दुनिया से कमलेश मिश्रा, विशेष पुरस्कार सचिदानंद शेकटकर वरिष्ठ पत्रकार सागर से डॉ. अशोक कुमार तिवारी, अजय पाटक हिन्दी एक्सप्रेस, नीरज उपाध्याय भारत, देशबन्धु से मृणाल गोलकर, नवभारत से धर्मेन्द्र पाण्डे प्रदेश से मनोज दुबे, विन्ध एक्सप्रेस से रामनारायण त्रिपाठी को प्रदान किया जायेगा।
आयोजन समिति के अनूप वर्मा, विजय सेवाल, आरके टेहनगुरिया, मोहित ओबेराय, राजेश पाठक, सतीश पटेल, राजीव गुप्ता, डॉ. अकिता निगम ने कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।

