जबलपुर| मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी में आज़ादी का अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ समारोह उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी सुनील तिवारी ने 220 के व्ही सबस्टेशन नयागांव जबलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया| इस अवसर पर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सभी वरिष्ठ अधिकारी, कार्मिक, सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य व बच्चे भी उपस्थित थे|