डिंडौरी| कर्मचारी महासंघ करंजिया की बैठक में सर्व सम्मति से शिक्षकों के समय सुधार हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते का निर्णय लिया गया और सार्थक एप में शिक्षकों की उपस्थिति का समय 10:30 से 4:30 मांग रखा गई।
दअरसल मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जनता को राहत देने एवं शासकीय कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक एप के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया। और सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर सभी विभागों में सार्थक एप के माध्यम से आनलाईन उपस्थिति करने के आदेश जारी कर दिया गया। पूरे मध्यप्रदेश में लगभग साढे़ सात लाख शासकीय कर्मचारियों की संख्या है। जिसमें चार लाख पांच हजार दो सौ चौहत्तर अधिकारियों और कर्मचारियों की आई डी बन गई है। विगत दिन पंचानबे हजार चार सौ सतहत्तर कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति सार्थक एप पर पूरे प्रदेश में दर्ज की है। जबकि तीन लाख नौ हजार सात सौ संतानबे अनुपस्थित थे।
सुशासन की दिशा में सार्थक एप...
मध्यप्रदेश सरकार के आदेश के परिपालन में डिंडौरी जिले के कलेक्टर ने आम जनता के कार्य को शीघ्र करने एवं प्रशासन को समय पर उपस्थिति सार्थक एप अटेंडेंस का आदेश जारी कर दिया गया। जहां अपने कर्तव्य का परिपालन में जिले के 39 विभागों के 2553 कर्मचारियों की आईडी बना जिसमें 20133 कर्मचारियों ने सार्थक एप पर अपनी उपस्थिति दर्ज की वहीं 420 कर्मचारियों अनुपस्थित पाऐ गए।
नेटवर्क की कोई समस्या नहीं….
शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने जिला प्रशासन के आदेश पर कहा कि सार्थक एप में नेटवर्क की कोई समस्या नहीं है बिना नेटवर्क के आनलाईन उपस्थिति दर्ज हो जाती है और नेटवर्क पर आने से वहीं उपस्थिति उसी समय की दर्शाता है। सार्थक एप में सभी आप्शन है अधिकारियों और कर्मचारियों को आनलाईन उपस्थिति के साथ मीटिग की जानकारी सर्वे आदि सभी कार्य को करने के आप्शन है। जनहितैषी सार्थक एप में कर्मचारियों की सभी सुविधाओं को ध्यान में रखकर एप का निर्माण किया गया है जो जनहितैषी और कर्मचारियों के हित के लिए उपयोगी है।नेटवर्क की कोई समस्या नहीं वर्तमान में शिक्षक अपने मोबाइल से छात्रों की मैपिंग और परीक्षाओं से संबंधित कार्य करते है। मध्यप्रदेश सरकार सभी शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध करा चुकी है।
जिले में सार्थक एप को शासकीय शिक्षक संगठन, शिक्षक संघ मध्य प्रदेश, राज्य कर्मचारी संघ, अजाक्स संगठन, लघु वेतन कर्मचारी संगठन, पंचायत विभाग संगठन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त बहुत सारे संगठनों का साथ मिला है और जिले 39 विभागों ने अपनी उपस्थिति सार्थक एप में दर्ज करना शुरू कर दिया है।
इनका कहना है “
सार्थक एप में उपस्थिति से कोई परेशानी नहीं है। हम हर कार्य आनलाईन ही करते है तो हाजरी भी आनलाईन लगा सकते है।
खेमचंद पडवार, जिला अध्यक्ष प्रांतीय शिक्षक संगठन।
मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा सुशासन के लिए उठाए गए कदमों में एक सार्थक एप जनहितैषी एप है। हम इसका स्वागत करते है।
सनत कुमार तिवारी, जिला अध्यक्ष ट्रायवल वेल्फेयर टीचर्स एसोसिएशन डिंडोरी।
सार्थक एप में आनलाईन उपस्थिति से कामचोर सरकारी कर्मचारियों पर लगाम लगेगी। हम एप का स्वागत करते है और इसमें हाजरी लगाना भी प्रांरभ कर दिया गया है।
सुशील कुमार नागेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष अजाक्स करंजिया।



