(डिंडौरी) ग्राम पंचायत सरहरी में मनाया गया अमृत वाटिका महोत्सव…..

(डिंडौरी) ग्राम पंचायत सरहरी में मनाया गया अमृत वाटिका महोत्सव…..

डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| जनपद पंचायत डिंडौरी के ग्राम पंचायत सरहरी में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत वसुधा वंदन विकसित करने हेतु दिए गए निर्देशानुसार इस वर्ष 9 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 की अवधि में आजादी का अमृत महोत्सव समापन समारोह के रूप में मेरी माटी मेरा देश अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अमृत सरोवर स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान गायन किया गया साथ ही ग्राम के उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए शपथ दिलाई गई कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे और गुलामी की मानसिकता को जड से उखाड फेकेंगे। देश की समृद्व विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृण करेंगे,देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे साथ ही नागरिक होने का कर्तव्य् निभायेंगे की शपथ दिलाई गई।

वहीं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, सरपंच मानिक लाल वनवासी, दशरथ सिंह राठौर जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उप सरपंच ग्राम पंचायत सरहरी , सिलीमान मार्को,पेसा एक्ट के अध्यक्ष ,जनपद से पीसीओ दिलीप श्रीवात्री, सचिव विजय सिंह राजपूत,रोजगार सहायक मलिंद्र चौहान, कमल चंदेल, समस्त पंचगण ,मेट , ग्रामीण जन अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

editor

Related Articles