लोकार्पण एवं भूमि पूजन शिलालेखों में राजनीतिक दल भाजपा के अलावा अन्य राष्ट्रीय दलों के पदाधिकारियों के नाम लिखने की मांग…
निर्धारित प्रोटोकाल का पालन न करने पर वृहद आंदोलन एवं अप्रिय स्थिति का सामना करने दी चेतावनी…
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| एक ओर जहां सत्ताधारी दल के द्वारा गांव—गांव,गली—गली विकास यात्रा किया जा रहा है।तो वही जिला कांग्रेस के द्वारा गांव—गांव जाकर दूरबीन से विकास भी खोजी जा रही है। मजे की बात तो यह है कि दोनों राजनीतिक पार्टी भाजपा हो या कांग्रेस जनता के विकास हो या न हो इससे उन्हें मतलब नहीं बल्कि राजनीतिक कैरियर में नंबर बढ़ाना है जहाँ एक ओर विकास यात्रा निकाली जा रही तो वहीं दूसरी ओर विकास की खोज किया जा रहा है। जनता को भी पता है कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। इसी राजनीतिक कैरियर में नंबर को आगे बढ़ाने चर्चित कांग्रेस नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष रूपेश परस्ते ने आज कलेक्टर के नाम एक पत्र लिख लोकार्पण एवं भूमि पूजन शिलालेखों में राजनीतिक दल विशेष के अलावा अन्य राष्ट्रीय दलों के पदाधिकारियों के नाम लिखने की मांग है।जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते के द्वारा लिखे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि शासकीय आयोजनों लोकार्पण, भूमि पूजन के शिलालेखों पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संगठन पदाधिकारियों के नाम जिला प्रशासन के द्वारा उल्लेखित कराए जा रहें है, जो कि प्रोटोकॉल के विपरीत है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है।
भाजपा की विकास यात्रा….
Contents
डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)| एक ओर जहां सत्ताधारी दल के द्वारा गांव—गांव,गली—गली विकास यात्रा किया जा रहा है।तो वही जिला कांग्रेस के द्वारा गांव—गांव जाकर दूरबीन से विकास भी खोजी जा रही है। मजे की बात तो यह है कि दोनों राजनीतिक पार्टी भाजपा हो या कांग्रेस जनता के विकास हो या न हो इससे उन्हें मतलब नहीं बल्कि राजनीतिक कैरियर में नंबर बढ़ाना है जहाँ एक ओर विकास यात्रा निकाली जा रही तो वहीं दूसरी ओर विकास की खोज किया जा रहा है। जनता को भी पता है कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की जा रही है। इसी राजनीतिक कैरियर में नंबर को आगे बढ़ाने चर्चित कांग्रेस नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष रूपेश परस्ते ने आज कलेक्टर के नाम एक पत्र लिख लोकार्पण एवं भूमि पूजन शिलालेखों में राजनीतिक दल विशेष के अलावा अन्य राष्ट्रीय दलों के पदाधिकारियों के नाम लिखने की मांग है।जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते के द्वारा लिखे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि शासकीय आयोजनों लोकार्पण, भूमि पूजन के शिलालेखों पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संगठन पदाधिकारियों के नाम जिला प्रशासन के द्वारा उल्लेखित कराए जा रहें है, जो कि प्रोटोकॉल के विपरीत है। जिला प्रशासन के द्वारा प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन नहीं किया जा रहा है।भाजपा की विकास यात्रा….कांग्रेस की विकास खोजो यात्रा….राजनीतिक दल विशेष के व्यक्तियों को उपकृत करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में अन्य राष्ट्रीय दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी निवासरत है, लेकिन जिला प्रशासन के द्वारा शिलालेखों पर नामों को दर्ज नहीं कराया जा रहा है, यह घोर आपत्तिजनक है। यदि शासकीय शिलालेखों पर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को ही स्थान दिया जाए एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से ही भूमि पूजन लोकार्पण कराया जाए। यदि किसी राजीनीतिक दल के पदाधिकारियों का नाम उल्लेखित कराया जाता है तो जिले में अन्य राजीनीतिक दलों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों के नाम भी दर्ज कराया जाए और यदि शासन से निर्धारित प्रोटोकाल का पालन नही किया जाता है तो जिला पंचायत अध्यक्ष ने वृहद आंदोलन एवं अप्रिय स्थिति का सामना जिला प्रशासन करने चेतवानी दी है।