कांग्रेस नेता सचिन पायलट बोले यह सुरक्षा नहीं बल्कि बदहाली छिपाने की कोशिश, आप सांसद संजय सिंह ने हमीरपुर के जमरेही गांव की तस्वीर दिखाकर सरकार को घेरा, कहा विज्ञापनों से बाहर निकले सरकार
साईडलुक, डेस्क। प्रदेश में सरकारी स्कूलों की बदहाली को लेकर अब सियासी घमासान तेज हो गया है। एक तरफ सरकार ने छात्र सुरक्षा के नाम पर नई गाइडलाइन जारी की है जिसमें स्कूल परिसर में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है और गाइडलाइन की अवहेलना करने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। तो दूसरी तरफ हमीरपुर के जमरेही गांव से सामने आई बच्चों की तस्वीर ने सरकार के विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन दोनों मुद्दों को लेकर अब विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सचिन पायलट ने कहा यह छात्र सुरक्षा नहीं सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश है
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने सरकार की इस नई गाइडलाइन पर तीखा हमला बोला है। सचिन पायलट ने कहा है कि सरकार ने छात्र सुरक्षा के नाम पर ऐसी गाइडलाइन जारी की है जिसमें स्कूल परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई है और अवहेलना करने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्र सुरक्षा के लिए नहीं बल्कि सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत को छिपाने के लिए लिया गया है। सचिन पायलट ने कहा कि कई जगह सरकारी स्कूल भैंस के बाड़ों में चल रहे हैं, कहीं छतें टपक रही हैं, कहीं शिक्षक ही नहीं हैं। सरकार को चाहिए कि वह स्कूलों की बिल्डिंग ठीक करे, शिक्षकों की भर्ती करे, लेकिन सरकार कैमरे पर बैन लगाकर सच्चाई को दबाना चाहती है।
संजय सिंह ने ट्वीट कर दिखाई जमरेही गांव की हकीकत
वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हमीरपुर के जमरेही गांव का मामला उठाते हुए सरकार को घेरा है। संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि हमीरपुर के जमरेही गांव के मासूम बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर कीचड़ भरे रास्तों से स्कूल जाने को मजबूर हैं। सड़क की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंच रहे बच्चों का रास्ता पुलिस ने रोक दिया। विकास के दावों के बीच जब बच्चों को पढ़ाई छोड़कर सड़क के लिए सड़क पर उतरना पड़े तो यह सिस्टम की संवेदनहीनता है। सरकार विज्ञापनों से बाहर निकले और जमरेही गांव में तुरंत पक्की सड़क बनवाए। संजय सिंह के इस ट्वीट के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अन्य दलों ने भी सरकार को घेरा
इस पूरे मामले पर अन्य राजनीतिक दलों की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार शिक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह से फेल हो चुकी है और अब स्कूलों में प्रवेश पर बैन लगाकर वह अपनी नाकामी छिपा रही है। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि छात्र सुरक्षा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है और विपक्ष इसे बेवजह का मुद्दा बना रहा है। हालांकि स्थानीय स्तर पर अभिजीत दीपके और उनकी टीम द्वारा कांवरपुरा में भैंस के बाड़े में चल रहे स्कूल का ऑडिट करने पर हुए कथित हमले की घटना ने भी इस बहस को और तेज कर दिया है। कुल मिलाकर सरकारी स्कूलों की बदहाली अब प्रदेश की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा बनती जा रही है।
सचिन पायलेट का ब्यान:
https://x.com/SachinPilot/status/2090742898920939567/video/1
आप सांसद संजय सिंह ने किया पोस्ट:
https://x.com/SanjayAzadSln/status/2090729819386606024/video/1
अभिजित दीपके ने किया पोस्ट:
https://x.com/abhijeet_dipke/status/2090741056652677262/video/1

