शासकीय शिक्षक संगठन ने सार्थक एप में हाजरी का किया स्वागत…
डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, म.प्र. शासन, भोपाल का पत्र क्र./एफ 3-4/2010/1/4 भोपाल दिनांक, 26/06/20241 संदर्भित पत्र में माध्यम से लेख है कि संपूर्ण म.प्र. के समस्त शासकीय कार्यालयों के कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक नियत किया गया है, उक्त तारतम्य में जिले के समस्त कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतू सार्थक एप्प (ऑनलाईन अटेन्डेंस सिस्टम) पर उपस्थिति दर्ज किया जाना है उक्त हेतू समस्त कर्मियों का सार्थक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किये जाने की आवश्यकता है। बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार के सुशासन व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से सार्थक एप पर उपस्थिति करने का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में सरकार के निर्देश पर डिंडौरी कलेक्टर श्रीमति नेहा मारव्या सिंह ने जिले सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक एप पर (ऑनलाईन अटेन्डेंस सिस्टम) करने का निर्णय लिया है जिसका आदेश जारी कर दिया गया है। सार्थक एप में सेल्फी लेने के साथ हाजरी लगेगी है। इस एप में जीपीएस का उपयोग किया जाता है। जिससे यह पता चलता है कि शासकीय सेवक हाजरी लगाने के उपरांत कहाँ जाता है और क्या कर रहा है। अवकाश पर है तो आवेदन भी आनलाईन दिखेगा। इस ऐप मैप भी लगा होता है जिससे पता चलता है हाजरी कहाँ से लगाई गई है। इस एप में हाजरी लगाने का समय भी दर्ज होता है, और अवकाश उपरांत चेक आउट करना पड़ता है। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों पर नकेल कसी जा सकती है। इस एप में कामचोरी नहीं हो सकती है। सुशासन व्यवस्था के लिए डिंडौरी कलेक्टर की अनोखी पहल का शासकीय शिक्षक संगठन ने स्वागत किया है और अंशकालिक अतिथि शिक्षक आदि सभी का एप से हाजरी लगाने के अनूठे प्रयास की सराहना किया है।



