डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जनपद पंचायत समनापुर सीईओ सीपी साकेत के द्वारा ग्राम पंचायत अजगर सचिव जय गोपाल सैयाम को श्रमिक नियोजन वार्षिक का लक्ष्य पूरा न करने पर कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 02 दिनों में जवाब तलब करने साथ ही संतोषप्रद जबाव प्राप्त न होने की स्थिति में अनुशासनात्मक करने की चेतावनी दी गई।
जारी आदेश के मुताबिक….
दरअसल ग्राम पंचायत अजगर सचिव जय गौपाल सैयाम को मनरेगा योजना के तहत लेबर बजट लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत ग्राम पंचायत में श्रमिक नियोजन करने के निर्देश दिए गए है। तदपश्चात साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में लगातार अवगत कराया गया है कि आपकी ग्राम पंचायत का वार्षिक लेबर बजट लक्ष्य 25069 लाख के विरुद्ध 12176 मानव दिवस सृजित किया गया है जो 48.57 प्रतिशत है एवं सक्रिय जॉबकार्डधारी श्रमिक 824 के विरुध ० (शून्य) श्रमिक नियोजन किया गया है जो 0.00 प्रतिशत है दिनांक 23.02.2025 से 24.02.2025 तक ग्राम पंचायत में (शून्य) श्रमिक नियोजन किया गया है। जबकि ग्राम पंचायत में प्रगतिरत 06 एवं Approved में 38 कुल 44 कार्य है जिन पर लेबर नियोजन किया जा सकता है किन्तु आपके द्वारा लेबर नियोजन को लेकर उदासीनता दर्शाई जा रही है। जिस कारण जनपद की प्रगति प्रभावित हुई है। जिससे प्रतीत होता है कि आपके द्वारा कार्यालय के दिये गये निर्देशों की अवहेलना की जाकर शासकीय कार्य के प्रति स्वेच्छाचारिता व लापरवाही बरती जा रही है जो मध्य प्रदेश पंचायत सेवा नियम 2011 नियम 7 (अनुशासन तथा नियंत्रण) का उल्लघंन है। जो वर्णित कृत्य को दृष्टिगत रखते हुये क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव वरिष्ट कार्यालय को प्रेषित किया जावे ।
वहीं साथ अपना स्पष्टीकरण 02 दिवस के अंदर अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करने साथ ही समय-सीमा में संतोषप्रद जबाव प्राप्त न होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की की चेतावनी दी गई।



