कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग प्रांगण डिंडोरी में संचालित होगी “दीदी फिश पार्लर”
आज मोटरसाईकिल विथ आइस बॉक्स का वितरण किया गया
डिण्डौरी, रामसहाय मर्दन| कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग डिंडौरी में मोटरसाईकिल विथ आइस बॉक्स वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि “दीदी फिश पार्लर” से स्व सहायता समूह की दीदी बनेंगी आत्मनिर्भर बनेंगी। यह “दीदी फिश पार्लर” कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग प्रांगण डिंडोरी में संचालित “दीदी फिश पार्लर” होगा। इससे मछली पालकों एवं विक्रेताओं को रोजगार मिलेगा। महिलाएं आत्मनिर्भर बन स्वयं के परिवार का भरण पोषण करने के लिए मुनाफा कमाएंगी। दीदी फिश पार्लर से जुड़े मछली विक्रेता जिले के हाट बाजार में जाकर मार्केटिंग करेंगे। साथ ही डिमांड के आधार पर घरों में भी फिश डिलीवर करेंगे। आज इसी उद्देश्य से इन्हें मोटर साइकिल विथ आइस बॉक्स वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त विकासखंड डिंडौरी के मछली पालक त्रिलोक सिंह यादव ग्राम बरछा, उमेश कुमार ग्राम रूसा माल, पंचराम ग्राम लाखो, पुसवा सिंह ग्राम बरछा, हरनाम ग्राम विचारपुर, बिहारी सिंह ग्राम विचारपुर, संतोष सिंह ग्राम बिछिया, श्रीमति पार्वती बाई ग्राम मडियारास, संभूलाल ग्राम रूसामाल एवं श्रीमति मुन्नी बाई ग्राम रूसामाल एवं विकासखंड समनापुर के मछली पालक राम सजीवन ग्राम पडरिया, सोनू ग्राम समनापुर, ईश्वरी बाई ग्राम देवलपुर,सरोज बाई ग्राम देवलपुर, हल्की बाई ग्राम बरगी, ओमवती परस्ते ग्राम बरगी,छोटू ग्राम पडरिया,राजेश्वरी नेटी ग्राम देवलपुर विकासखंड शहपुरा के मछली पालक दशरथ सिंह ग्राम कौड़िया, लखन सिंह ग्राम कौड़िया एवं विकासखंड बजाग के मछली पालक गवस्कर ग्राम रत्ना, धर्मेन्द्र ग्राम रत्ना, पुनीत कुमार महोबिया ग्राम रत्ना मेरूलाल ग्राम मझियाखार
Contents
डिण्डौरी, रामसहाय मर्दन| कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग डिंडौरी में मोटरसाईकिल विथ आइस बॉक्स वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि “दीदी फिश पार्लर” से स्व सहायता समूह की दीदी बनेंगी आत्मनिर्भर बनेंगी। यह “दीदी फिश पार्लर” कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग प्रांगण डिंडोरी में संचालित “दीदी फिश पार्लर” होगा। इससे मछली पालकों एवं विक्रेताओं को रोजगार मिलेगा। महिलाएं आत्मनिर्भर बन स्वयं के परिवार का भरण पोषण करने के लिए मुनाफा कमाएंगी। दीदी फिश पार्लर से जुड़े मछली विक्रेता जिले के हाट बाजार में जाकर मार्केटिंग करेंगे। साथ ही डिमांड के आधार पर घरों में भी फिश डिलीवर करेंगे। आज इसी उद्देश्य से इन्हें मोटर साइकिल विथ आइस बॉक्स वितरण किया गया है। इस कार्यक्रम में जिले के समस्त विकासखंड डिंडौरी के मछली पालक त्रिलोक सिंह यादव ग्राम बरछा, उमेश कुमार ग्राम रूसा माल, पंचराम ग्राम लाखो, पुसवा सिंह ग्राम बरछा, हरनाम ग्राम विचारपुर, बिहारी सिंह ग्राम विचारपुर, संतोष सिंह ग्राम बिछिया, श्रीमति पार्वती बाई ग्राम मडियारास, संभूलाल ग्राम रूसामाल एवं श्रीमति मुन्नी बाई ग्राम रूसामाल एवं विकासखंड समनापुर के मछली पालक राम सजीवन ग्राम पडरिया, सोनू ग्राम समनापुर, ईश्वरी बाई ग्राम देवलपुर,सरोज बाई ग्राम देवलपुर, हल्की बाई ग्राम बरगी, ओमवती परस्ते ग्राम बरगी,छोटू ग्राम पडरिया,राजेश्वरी नेटी ग्राम देवलपुर विकासखंड शहपुरा के मछली पालक दशरथ सिंह ग्राम कौड़िया, लखन सिंह ग्राम कौड़िया एवं विकासखंड बजाग के मछली पालक गवस्कर ग्राम रत्ना, धर्मेन्द्र ग्राम रत्ना, पुनीत कुमार महोबिया ग्राम रत्ना मेरूलाल ग्राम मझियाखारलक्ष्मी ग्राम संगमटोला इसी प्रकार विकासखंड करंजिया के मछली पालक फूलवती ग्राम रामनगर, भागवती ग्राम रामनगर, टोपाज सिंह ग्राम खन्नात को कुल 28 मछली पालक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत 28 मोटरसाईकिल विथ आइस बॉक्स का विरण किया गया है। जिसकी कुल राशि 11.55 लाख रूपये है। जिसमें अनुसूचित जाति के 3 हितग्राही, अनुसूचित जनजाति के 8 हितग्राही, 10 महिला हितग्राही एवं सामान्य वर्ग के 7 हितग्राहियों को वितरित की गई है। बताया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में मोटर साईकिल विथ आइस बॉक्स गतिविधि में ईकाई लागत रूपये 75000/- है। जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं महिला वर्ग के हितग्राहियों को 60 प्रतिशत राशि रूपये 45000/- एवं सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत राशि रूपये 30000/- अनदान की पात्रता प्राप्त होगी। इस दौरान सहायक संचालक मत्स्य राकेश कुमार चंदेल,निरीक्षण हरीचरण विश्वकर्मा, निरीक्षक विशाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी और हितग्राही मौजूद थे।