डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन|मुख्यमंत्री अधोसंरचना फेस 4 के अंतर्गत कंपनी चौक से मंडला बस स्टैंड तक लगभग 1 करोड़ 50 लाख की लागत राशि से डिवाइडर एवं सड़क चौड़ीकरण का भूमि पूजन फग्गन सिंह कुलस्ते पूर्व केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री के और सुनीता सारस अध्यक्ष नगर परिषद डिंडौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जहां कार्यक्रम में अध्यक्ष ने स्वागत उद्ववोधन में कहां की नगर के विकास की जो धारा बह रही है उसे शब्दों से नहीं कहा जा सकता ऐसे ही आपका सहयोग नगर को बना रहे जिससे नगर के विकास कार्यों को और गति मिले। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि नगर के विकास में राशि की कमी नहीं होने दी जावेगी चाहे वह केंद्र शासन से हो या राज्य सरकार से डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम सबका साथ सबका विकास के माध्यम से प्रधानमंत्री के इस उद्देश्य को साकार करना हम सब की जिम्मेदारी है ताकि अंतिम छोर के व्यक्ति तक हम पहुंच कर उसको विकास की मुख्य धारा से जोड़ सकें। कार्यक्रम में अवध राज बिलैया जिला अध्यक्ष भाजपा , आशीष वैश्य मंडल अध्यक्ष , पंकज तेकाम ,जय सिंह मरावी ,रूदेश परस्ते,पार्षद महेंद्र दाहिया ,रजनीश राय ,रीतेश जैन ,रूपाली रीतेश जैन, राजेश पाराशर, , ममता सरैया, समाजसेवी हरिहर पाराशर , शत्रुघ्न पाराशर , गोवर्धन सरैया , संदीप तिवारी तथा भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा निकाय के कर्मचारीगण एवं नगर के नागरिकगण उपस्थित रहे।



