डिंडौरी| जिले के विकासखंड समनापुर के ग्राम पंचयात मोहगांव में नवांकुर संस्था मोहगांव जन कल्याण समिति ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति उमरिया एवं स्व सहायता समूह के महिलाओं के सहयोग से परमु टोला उमरिया रंगमंच में नशामुक्ति को लेकर जन जागरूकता कार्क्रम रखा गया जिसमें सरपंच, सचिव, पेसा एक्ट के अध्यक्ष प्रमुख सियाने , नवांकुर संस्था के सदस्य ग्राम के महिला एवं पुरुष समूह की दीदी उपस्थित रहे। नशा मुक्ति के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया नशा के दुष्परिणाम एवं नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया गया तथा जो भी व्यक्ति नशा करेगा तो उसे दंड दिया जायेगा समाज के द्वारा इसके बाद भी यदि कोई व्यक्ति बार—बार गलती करता है तो उसके ऊपर क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी।


