—करंजिया विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र परसेल का मामला….
डिंडौरी| विकासखंड करंजिया अंतर्गत परसेल धान उपार्जन केंद्र में निर्धारित मापदंडों से अधिक धान तुलाई करने शिकायत पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्र प्रभारी और सर्वेयर पर कार्रवाई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक धान उपार्जन केंद्र परसेल में किसानों से निर्धारित मापदंड से अधिक तुलाई की जा रही थी

Contents
—करंजिया विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र परसेल का मामला….डिंडौरी| विकासखंड करंजिया अंतर्गत परसेल धान उपार्जन केंद्र में निर्धारित मापदंडों से अधिक धान तुलाई करने शिकायत पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्र प्रभारी और सर्वेयर पर कार्रवाई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक धान उपार्जन केंद्र परसेल में किसानों से निर्धारित मापदंड से अधिक तुलाई की जा रही थी
जिसकी शिकायत किसानों के द्वारा लगातार कलेक्टर से किया गया था जिस पर संज्ञान लेते हुए खाद विभाग के अधिकारी ने धान खरीदी परसेल का निरीक्षण किया गया। जहां प्रभारी राजकुमार वर्मा और सर्वेयर विपिन सिन्धे की लापरवाही पाई गई। खाद्य विभाग के अधिकारी शामिम खान ने धान खरीदी प्रभारी और सर्वेयर को तत्काल हटाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

