डिंडौरी(रामसहाय मर्दन)|नेहरू युवा केंद्र डिंडौरी में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह तथा नेहरू युवा केंद्र के डीजी प्रतिनिधि अवध राज बिलैया के मार्गदर्शन में 14 सितंबर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल डिंडौरी में हिंदी दिवस कार्यक्रम मनाया गया। नेहरू युवा केंद्र द्वारा 14 सितंबर से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया है जिसमें भाषण प्रतियोगिता, साईकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम सम्मिलित हैं। जिसमें नेहरू युवा केंद्र डिंडौरी ब्लॉक समन्वयक हर्षित उपाध्याय ने हिंदी के महत्व के विषय में चर्चा की। सरस्वती ज्ञान मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक विवेक सिंह ने हिंदी विषय के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न हिन्दी साहित्यिक कविताओं की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के संचालक विवेक सिंह, नेहरू युवा केंद्र कार्यालय प्रभारी आराधना गर्ग कंचन उस राठे विकासखंड प्रभारी हर्षित उपाध्याय समेत अनेक युवा मण्डल के साथी मौजूद रहे।
F