डिंडौरी/शहपुरा| विकासखंड शहपुरा अंतर्गत मानिकपुर गांव के बंजारी घाट के पास 10 दिन से सड़क किनारे बीमार अवस्था में पड़ी गाय काे शनिवार काे समाजसेवियों के सहयाेग से इलाज कराया। जानकारी के अनुसार बताया कि गाय शरीर से बेहद कमजोर है, इस गाय को अमित रजक द्वारा लगातार सेवा कर रहा है। गाय के चारों तरफ कुत्ते मंडरा रहे थे ।समय रहते इलाज हुआ,भूसा भी खिलाने के लिए रखा गया है,पानी पिलाया गया ,गाय के पूरे शरीर में छोटे-छोटे कीड़े लग गया था।शहपुरा के समाजसेवी अमित रजक,द्वारा मानिकपुर गांव के स्थानीय लोगों से बताया गया तो जंगल से गाय को लाया गया और उसका इलाज करवाया गया। उन्हाेंने सभी हिन्दुओं से गाै माता की सेवा करें और कहीं भी बीमार गाै माता दिखने पर सूचित करने का आग्रह किया है। अमित रजक शहपुरा,मथुरा बर्मन डॉ पशु चिकित्सालय मानिकपुर, रोहित असाटी, मानस असाटी, कलाम खान, अर्पित मिश्रा, पप्पू प्रदीप कुमार झारिया, बसंत लाल रजक, तातु रजक, सहित ग्राम के समाजसेवी मौजूद रहे।