◆ मेंहदवानी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कलगी टोला में देशी पारम्परिक बीज के लगभग 150 प्रजातियां:-
डिंडौरी (रामसहाय मर्दन) शहपुरा। जिले में जैविक खेती के प्रति जागरूक करने एवं कृषकों को जैविक खेती करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। भारतीय किसान संघ जिला डिंडौरी बजिलाध्यक्ष व जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू ने बताया कि आज दिनांक 4 जून 2022 दिन शनिवार को जैव विविधता द्वारा संचालित बीज संग्रहालय का अवलोकन किया। संग्रहालय में होने वाली बीजों को संरक्षित करने के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त किया। बता दे कि देशी पारम्परिक बीज फल, सब्जी एवं अनाज के लगभग 150 प्रजातियां हैं तथा ये एक ऐसा जैविक उत्पाद है जिसमें रसायन मुक्त शुगर फ्री एवं बहुत सारी औषधिगुण पाए जाते हैं ऐसे बीजों के लाभकारी गुण को देखते हुए भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि प्रशिक्षक साहू ने निर्णय लिया है कि जिला डिंडोरी के संपूर्ण किसानों को जैविक खेती करने और बीजों को बचाएं एवं उगाए जाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे साथ ही सभी कृषको से अनुरोध करेंगे कि विलुप्त बीजों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पैदावार करें जिससे भूमि एवं मानव जीवन स्वस्थ रहें पर्यावरण का संतुलन बना रहे तथा उन्हें लाभकारी आए भी अर्जित हो सकें। इस बीच भारतीय किसान संघ के अमरपुर विकास खण्ड अध्यक्ष जय कुमार भवानी,जैव विविधता बोर्ड मध्यप्रदेश राज्य भोपाल के मास्टर ट्रेनर महेंद्र राहंगडाले आदि किसान उपस्थित रहे।