◆जिले भर में युवा मोर्चा ने पौधरोपण किया व चलाया स्वच्छता अभियान:-
डिंडौरी|भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के निर्देशन में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती व शास्त्री जयंती सभी मंडलों में मनाई गई। वृहद रूप से जिले के सभी मंडलों में वृक्षारोपण किया गया साथ ही सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चला कर घाटों व मंदिर परिसर की सफाई की बापू व शास्त्री के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।जिले भर में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्य किया गया प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान कार्यक्रम का भी आज गांधी व शास्त्री जयंती पर समापन किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने बताया प्रदेश नेतृत्व के द्वारा पूरे मप्र में 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिस लक्ष्य को पूर्ण करते हुए लक्ष्य से अधिक पौधरोपण कार्य कर प्रदेश की धारा को हरा भरा बनाने का ये पुनीत कार्य युवा मोर्चा द्वारा किया गया।
इस सार्थक प्रयास में युवा मोर्चा मप्र व जिला डिंडोरी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में लगा रहा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला डिंडोरी के सभी मंडल अध्यक्षगणों के द्वारा अपने- अपने मंडलों में पौधरोपण का कार्य किया गया जिसमें शहपुरा मंडल से सौरभ गुप्ता,मेहेंदवानी मंडल से कौशल साहू, अमरपुर मंडल से शुभांशु चंद्रोल, समनापुर मंडल से कृष्णा पटेल, बजाग मंडल से धर्मेंद्र मानिकपुरी, डिंडोरी नगर से मनी सैनी,करंजिया से शिवनारायण यादव,शाहपुर से राघवेंद्र ठाकुर सहित समस्त जिला पदाधिकारीयों कार्यकर्ता गणो के द्वारा अपने अपने मंडलों में वृक्षारोपण कार्य सफलतापूर्वक कराया गया।
Contents
◆जिले भर में युवा मोर्चा ने पौधरोपण किया व चलाया स्वच्छता अभियान:-डिंडौरी|भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के निर्देशन में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती व शास्त्री जयंती सभी मंडलों में मनाई गई। वृहद रूप से जिले के सभी मंडलों में वृक्षारोपण किया गया साथ ही सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान चला कर घाटों व मंदिर परिसर की सफाई की बापू व शास्त्री के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।जिले भर में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्य किया गया प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान कार्यक्रम का भी आज गांधी व शास्त्री जयंती पर समापन किया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने बताया प्रदेश नेतृत्व के द्वारा पूरे मप्र में 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिस लक्ष्य को पूर्ण करते हुए लक्ष्य से अधिक पौधरोपण कार्य कर प्रदेश की धारा को हरा भरा बनाने का ये पुनीत कार्य युवा मोर्चा द्वारा किया गया।इस सार्थक प्रयास में युवा मोर्चा मप्र व जिला डिंडोरी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान में लगा रहा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला डिंडोरी के सभी मंडल अध्यक्षगणों के द्वारा अपने- अपने मंडलों में पौधरोपण का कार्य किया गया जिसमें शहपुरा मंडल से सौरभ गुप्ता,मेहेंदवानी मंडल से कौशल साहू, अमरपुर मंडल से शुभांशु चंद्रोल, समनापुर मंडल से कृष्णा पटेल, बजाग मंडल से धर्मेंद्र मानिकपुरी, डिंडोरी नगर से मनी सैनी,करंजिया से शिवनारायण यादव,शाहपुर से राघवेंद्र ठाकुर सहित समस्त जिला पदाधिकारीयों कार्यकर्ता गणो के द्वारा अपने अपने मंडलों में वृक्षारोपण कार्य सफलतापूर्वक कराया गया।