सेक्टर शाहपुर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश….
डिंडौरी| विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था, सेक्टर शाहपुर (सेक्टर क्रमांक 3) द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए। पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था से अरुण कुमार चंदेल, मेंटर्स रघुनाथ चंदेल, एमएसडब्ल्यू छात्र विवेक कुमार, भागवत बिलागर और भान सिंह सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह एक सतत प्रक्रिया है जिसे अपनाकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं। संस्था द्वारा यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए प्रेरणादायक बनी और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाई।



