डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| विगत दिन मंगलवार को राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश वर्मा का पैसा मांगते वीडियो वायरल सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश वर्मा सरेआम गंदी गालियां देते हुए पैसों की मांग कर रहा है। वहीं पीड़ित किसान के द्वारा एसडीएम बजाग से शिकायत किया गया था मामले को गंभीरता लेते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश वर्मा को निलंबित कर दिया है।
राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश वर्मा

जारी आदेश के मुताबिक
कलेक्टर विकास मिश्रा के द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि ओमप्रकाश वर्मा, राजस्व निरीक्षक, रा.नि.मं गाडासरई का शराब के नशे में किसान से अभद्रतापूर्ण व्यवहार किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, जिसमें वे शराब के नशे मेंअभद्रतापूर्ण व्यवहार करते पाये गये हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बजाग के द्वारा भी प्रतिवेदन पेश कर तत्संबंध में इस कार्यालय को अवगत कराया गया है। वर्मा का यह कुत्य अशोभनीय कृत्य की श्रेणी मे आकरम.प्र.सिविल सेवाएं (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के अंतर्गत घोर कदाचरण की श्रेणी मे आता है। इसकेअलावा राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान भी उनका कार्य संतोषजनक नही पाया गया है।
उपरोक्त कृत्य के लिये वर्मा को म.प्र.सिविल सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण तथाअपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है । निलंबनकाल उनका मुख्यालय कार्यालय अधीक्षक, भू-अभिलेख, डिण्डौरी होगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रताहोगी ।



