डिंडौरी| शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने कलेक्टर डिंडौरी नेहा मारव्या सिंह से करंजिया दौरा के दौरान पुष्प गुच्छ भेंट कर सार्थक एप पर आनलाईन उपस्थिति से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग पत्र दिया ।

शासकीय शिक्षक संगठन ने कलेक्टर को अवगत कराते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सामान्य प्रशासन विभाग का पत्र शासकीय कार्यालय के लिए लागू है जिसका सयय 10: 00 से शाम 6:00 तक है,शिक्षकों का समय10:30 बजे से 4:30 बजे तक है। शिक्षक एम शिक्षामित्र के माध्यम से अपनी उपस्थिति दे रहे है, शासकीय कार्य का संपादन भी कर रहे है। शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष रामकुमार गर्ग ने बताया कि सार्थक एप पर शिक्षकों की आनलाईन उपस्थिति से मुक्त करने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद शिक्षक अपनी उपस्थिति एम शिक्षामित्र में दर्ज कर सकते है।



