डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गलत निर्णय के कारण परेशान शिक्षकों ने भोपाल में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रदेश भर के शिक्षको के साथ डिंडौरी जिले के शिक्षक भी शामिल हुए।
शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग और शिक्षा विभाग ने शिक्षाकर्मी से नवीन शिक्षक बने राज्य शिक्षा सेवा के शिक्षकों को 12/24/30/साल में प्रथम द्वितीय एवं समयमान वेतनमान के आदेश 06/10/2023 को जारी कर दिए है आदेश में यह भी कहा गया है कि शीघ्र शिक्षकों को आदेश करें, परंतु मध्य प्रदेश सरकार के आदेशों को दरकिनार कर अधिकारी अपनी मनमानी करने में लगे हैं। और शिक्षकों को भटकाया जा रहा। अफसरशाही से नाराज़ शासकीय शिक्षक संगठन के प्रांतीय इकाई ने अंबेडकर पार्क भोपाल में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
डिंडौरी जिले के शिक्षक भी इसमें शामिल हुए और जनजातीय कार्य विभाग संभाग जबलपुर और डिंडौरी में अफसरों की मनमानी को रवैया को रखी। शिक्षकों ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय बल्लभ भवन ने आदेश क्रमांक 1548/1633718/2023/25/01-भोपाल दिनांक 09/10/2023 के आदेश को दरकिनार करते हुए मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं।



