जिले में स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाताओं को प्रेरित करने संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियां….
गांव- गांव निकाली जा रही मतदाता जागरूकता रैली!नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान हेतु दिलाई जा रही शपथ….
ट्रांसजेंडर शिवकुमारी बनाफर ने शत-प्रतिशत मतदान हेतु जिलेवासियों से की अपील…
डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 के अंतर्गत जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन एवं जिला नोडल स्वीप व सीईओ जिला पंचायत विमलेश सिंह के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ट्रांसजेंडर शिवकुमारी बनाफर ने शत-प्रतिशत मतदान हेतु सम्पूर्ण जिलेवासियों से अपील की है। जिला नोडल स्वीप विमलेश सिंह ने आज सीईओ जिला पंचायत ने शिवकुमारी बनाफर को पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने स्वीप प्लान में आगे आकर सहयोग करने के लिए शिवकुमारी को धन्यवाद ज्ञापति किया है।

Contents
जिले में स्वीप प्लान अंतर्गत मतदाताओं को प्रेरित करने संचालित की जा रही विभिन्न गतिविधियां….गांव- गांव निकाली जा रही मतदाता जागरूकता रैली!नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदान हेतु दिलाई जा रही शपथ….ट्रांसजेंडर शिवकुमारी बनाफर ने शत-प्रतिशत मतदान हेतु जिलेवासियों से की अपील…डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 के अंतर्गत जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन एवं जिला नोडल स्वीप व सीईओ जिला पंचायत विमलेश सिंह के मार्गदर्शन में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ट्रांसजेंडर शिवकुमारी बनाफर ने शत-प्रतिशत मतदान हेतु सम्पूर्ण जिलेवासियों से अपील की है। जिला नोडल स्वीप विमलेश सिंह ने आज सीईओ जिला पंचायत ने शिवकुमारी बनाफर को पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने स्वीप प्लान में आगे आकर सहयोग करने के लिए शिवकुमारी को धन्यवाद ज्ञापति किया है।जनपद पंचायत शहपुरा में आज स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में ’’सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’’ और अन्य मतदाता जागरूकता के नारे लगाकर लागों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार से कार्यालय जनपद पंचायत अमरपुर में अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के द्वारा गांव के मदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। जिसमें रंगोली, पेंटिंग, नुक्कड़-नाटक आयोजित करँ नागरिकों को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए अपील की जा रही है और मतदान के महत्व को विस्तार से समझाया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जा रही है कि ’’हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मज़बूत लोकतन्त्र में सहभागी बनें।’’जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पंचायत बजाग में वोटर सेल्फी प्वाइंट में सभी ने सेल्फी ली, और लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।
जनपद पंचायत शहपुरा में आज स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में ’’सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो’’ और अन्य मतदाता जागरूकता के नारे लगाकर लागों को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इसी प्रकार से कार्यालय जनपद पंचायत अमरपुर में अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के द्वारा गांव के मदाताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। जिसमें रंगोली, पेंटिंग, नुक्कड़-नाटक आयोजित करँ नागरिकों को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए अपील की जा रही है और मतदान के महत्व को विस्तार से समझाया जा रहा है। साथ ही नागरिकों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई जा रही है कि ’’हम सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मज़बूत लोकतन्त्र में सहभागी बनें।’’जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पंचायत बजाग में वोटर सेल्फी प्वाइंट में सभी ने सेल्फी ली, और लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया।


