(रामसहाय मर्दन)डिंडौरी| हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत ग्राम बिलगांव स्थित एकीकृत हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य घर-घर तिरंगा को लेकर किया गया कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र डिंडोरी के तत्वाधान में विकासखंड शहपुरा के बिलगांव ग्राम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य निर्देशक नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह एवं लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी के निर्देशानुसार एकीकृत हाई स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा ग्राम बिलगांव में तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि अपने आस-पड़ोस के परिवार घर समाज के लोगों को प्रेरित करें साथ ही उन्हें मेहनत की कमाई से ₹20 का झंडा लेकर अपने घर में 13 से 15 अगस्त तक के मध्य लगाने की संझाईश दी गई। विद्यार्थियों से कहा गया कि देश की आन बान और शान है तिरंगा हर व्यक्ति को अपने अपने घरों में ध्वजारोहण करने का संकल्प लेना चाहिए इस कार्यक्रम में शहपुरा विकासखंड के राष्ट्रीय स्वयंसेवक दीपक साहू एवं उनके साथ गजानन साहू एवं हाई स्कूल के सभी टीचर सम्मिलित रहे।