डिण्डौरी:- जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और सम्मानपूर्वक मनाया जायेगा

डिण्डौरी:- जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और सम्मानपूर्वक मनाया जायेगा

जिला ब्यूरो/रामसहाय मर्दन

◆ कलेक्टर रत्नाकर झा ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए सौंपी जिम्मेदारी

डिण्डौरी| जिले में 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास एवं सम्मान पूर्वक मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड डिण्डौरी में संपन्न होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गीत गाया जाएगा। कलेक्टर रत्नाकर झा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वंतत्रता दिवस की तैयारियों के लिए बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम, एसडीएम डिंडौरी बलवीर रमण, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश मरावी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला, सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि 13, 14 एवं 15 अगस्त 2022 को सभी कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालय भवन में विद्युत की रोशनी करेंगे। सभी कार्यालयों में प्रातः 8ः30 बजे के पूर्व कार्यालय प्रमुख सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में झण्डा फहरायेंगे और राष्ट्रगान गाया जाएगा। सभी कार्यक्रम जिला पंचायत, नगर पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। कलेक्टर झा ने 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए प्रभात फेरी, मुख्य समारोह स्थल पर ध्वजारोहण कार्यक्रम, आमंत्रण पत्र छपवाना एवं वितरण, समारोह स्थल में ग्राउंड की तैयारी एवं माइक आदि की व्यवस्था, मैदान में बेरीकेटिंग की व्यवस्था, खुली जीप की व्यवस्था, पाईप की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरूस्कार वितरण, पेयजल व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी है। पुलिस परेड मैदान में एसएएफ, जिला पुलिस बल, होमगार्ड की भी परेड होगी। जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया जावेगा। कलेक्टर झा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के अंतर्गत जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 10 अगस्त को सभी सार्वजनिक स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित करना/तिरंगे के साथ फोटो को बेवसाइट www.harghartiranga.com पिन करना होगा। 12 अगस्त को सभी नगरीय/ग्रामीण क्षेत्रों में विशाल जनजागरण रैली/प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। 13 अगस्त को जिले में स्थित समस्त महापुरूषों की स्मारकों में मूर्ति की साफ-सफाई तथा माल्यार्पण किया जाएगा। प्रातः 10 बजे रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 11 बजे रानी दुर्गावती स्थल पर झण्डावादन किया जाएगा सायंकाल में उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में देशभक्ति गीतों की गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 14 अगस्त को प्रातः 8ः00 बजे प्रभातफेरी का आयोजन किया जाएगा। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8ः00 बजे कलेक्ट्रेट से उत्कृष्ट विद्यालय तक मशाल रैली निकाली जाएगी।

◆ अंकुर अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जाएगा :-

कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कैम्पस में वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अंकुर अभियान के तहत वृक्षारोपण कर वायुदूत एप में फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोक सेवा केन्द्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, परिवहन विभाग स्व-सहायता समूहों को अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कर फोटो वायुदूत एप में अपलोड करने को कहा।

editor

Related Articles