जबलपुर। नगर निगम जल विभाग के प्रमुख एवं कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कल दिनांक 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार से दिनांक 27 जनवरी 2024 दिन शनिवार तक ललपुर जलप्रदाय योजनांतर्गत 42 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र अंतर्गत पी.एस.एम. उच्च स्तरीय टैंक में बॉटम डोम के लीकेज सुधार हेतु प्रेसर ग्राउटिंग का कार्य किया जाना है। जिसके चलते पी.एस.एम. उच्च स्तरीय टैंक से होने वाली जलप्रदाय को बायपास के माध्यम से आंशिक जलापूर्ति की जायेगी। उक्त अतिमहत्वपूर्ण कार्य के संपादन के चलते क्षेत्रीय लोगों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’, जलप्रभारी एवं एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती एकता गुप्ता एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने खेद व्यक्त किया है।

