जबलपुर। तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ के संरक्षक व मप्र नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव एड. पं. राम दुबे मप्र नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन सचिव पं. कपिल दुबे, जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी, जबलपुर नगर निगम इकाई अध्यक्ष हर नारायण पटेल ने व्याप्त 11 सू़ित्रय समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
संघ का कहना है कि प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों के कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर सहमति पश्चात विगत 4 वर्षों में भी आदेश जारी नहीं हुए, इसके पूर्व भी बैठकों में निकाय कर्मियों की मांगों पर सहमति हो चुकी है। उक्त मांगों यह है कि निकायों में कार्यरत 1 सितंबर 2016 तक के सभी संवर्ग के दैनिक वेतन भोगियो का विनियमितीकरण स्थाई कर्मी किया जाये।
विभिन्न निकायों में 30 वर्षों से कार्यरत लगभग 190 सामुदायिक संगठको को नियमित किए जाने। निकायों में तृतीय एवं चतुर्थ रिक्त पदों पर पूर्व से कार्यरत स्थाई कर्मी नियमित अथवा दैनिक भोगी को नियमित किया जावे। निकायों को प्रदत्त चुंगीकर यात्रीकर क्षतिपूर्ति राशि से अघोषित कटौती बंद की जावे तथा समझौते अनुरूप क्षतिपूर्ति राशि में वृद्धि की जावे।
पुरानी पेंशन बहाल की जावे। निकायों के समस्त कर्मचारियों को भी 24 जनवरी 2008 से ही समयमान वेतनमान का लाभ देते हुए एरियस राशि का भुगतान किया जावे (उक्त मांग पर शासन की सहमति हुई थी)। निकायों के सेवा भर्ती नियमों में कंप्यूटर ऑपरेटरों के पदों का समावेश किया जाकर पद गठित किए जावे (उक्त मांग पर शासन की सहमति हुई थी)।
निकायों के स्थापना व्यय की सीमा 65 प्रतिशत के स्थान पर 70 प्रतिशत की जावे। नगरी निकायों के त्रुटिपूर्ण सेवा भर्ती नियमों में सुधार किया जावे। प्रदेश की नगर निगम में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि निर्धारित की जावे। प्रदेश की विभिन्न निकायों के अवैधानिक संविलियन शीघ्र समाप्त किया जावे।
संघ ने दी चेतावनी
अपनी इन मांगों को लेकर संगठन मंगलवार, 11 जुलाई को प्रांत व्यापी हस्ताक्षर अभियान कर रहा है। जिसमें जबलपुर नगर निगम इकाई सम्मिलित रहेगी। संघ ने चेतावनी दी है कि संगठन उग्र आंदोलन की राह पर है, यह उसका प्रथम चरण है।