साईडलुक, सत्यजीत यादव। मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज दोपहर के बाद मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, वहीं कई अन्य जिलों में हल्की गरज-चमक और वर्षा की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना:
छतरपुर, खजुराहो, दमोह, कटनी, पन्ना, मैहर, रीवा, मऊगंज, पश्चिम सतना, उमरिया (बांधवगढ़), सीधी (संजय डुबरी राष्ट्रीय उद्यान), पश्चिम सिंगरौली और उत्तर जबलपुर में मध्यम से भारी वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
इन जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना:
देवास, पूर्वी इंदौर, सीहोर, दक्षिण भोपाल, उत्तर बैतूल, छिंदवाड़ा, दक्षिण रायसेन, पूर्वी नरसिंहपुर, सागर, नीमच, श्योपुरकलां, ग्वालियर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, पूर्वी सतना (चित्रकूट), दक्षिण जबलपुर (भेड़ाघाट/एयरपोर्ट), मंडला, उत्तर सिवनी, शहडोल (बाणसागर डैम), डिंडोरी, अनूपपुर (अमरकंटक), पूर्वी सिंगरौली, धार, झाबुआ और बड़वानी में हल्की गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ वर्षा हो सकती है।
सावधानी बरतें:
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे खुले क्षेत्रों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें, और खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर ही सुरक्षित रहें।
खुशखबरी:
यह बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आ सकती है, लेकिन तेज बारिश और बिजली से जान-माल के नुकसान की आशंका बनी हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

