साईडलुक, मप्र डेस्क। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रयागराज के महाकुंभ में पवित्र स्नान कर धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ पूजा-अर्चना की। महाकुंभ में पवित्र स्नान के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भेंट की। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी अवधेशानंद महाराज से उनके शिविर में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

