जबलपुर-माढ़ोताल थाना पुलिस ने बीती रात किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में सुअर मार बम लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है ,विदित हो कि पुलिस कप्तान टी के विद्यार्थी के दिशा निर्देश पर बढ़ते अपराध और असमाजिक तत्वों पर नकेल कसने अधीनस्थ पुलिस पूरी मुस्तेदी के साथ कार्य मे जुट गए है और असमाजिक तत्वों व आपराधिक प्रवत्ति के युवाओं की धरपकड़ शुरू कर दी है ,इसी तारतम्य में बीती रात थाना प्रभारी रीना पांडेय शर्मा व उनकी टीम में मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के आकाशवाणी बाउंड्री लमती रोड पर शुभम मिश्रा और ऋषभ यादव को घेरा बंदी कर धर दबोचा तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास एक एक जिंदा बम बरामद किया आरोपियों के संबंध में श्रीमती पांडेय ने बताया कि शुभमउर्फअभषेक मिश्रा पिता स्व,लष्मी प्रसाद मिश्रा उम्र 24 साल त्रिमूर्ति हॉस्टल बजरंग नगर करमेटा का रहने वाला है दूसरा आरोपी ऋषभ यादव पिता कमलेश यादव उम्र 28 वर्ष पुरानी बस्ती करमेता का रहने वाला है उक्त दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 5विस्पोटक अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध करते हुए 380/23 लगाया है बताया गया दोनों युवक अपराधी प्रवत्ति के है जिन पर आधा दर्जन से अधिक मामले है और पूर्व में जिला बदर की भी कार्यवाही की जा चुकी है ,थाना प्रभारी रीना पांडेय शर्मा सहित सहायक उपनिरीक्षक उदय शंकर,आरक्षक संदीप सिंग सचिन जैन,दिनेश दुबे की उलेखनीय भूमिका रही

