संस्कारधानी के आमनपुर में आज दिखाई दी अयोध्या नगरी की झलक- महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’
क्षेत्रीय गणमानजनों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नवनिर्मित भव्य मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने पत्नि श्रीमती यामिनी अन्नू सिंह के साथ पूजन अर्चन कर किया
आमनपुर के साथ-साथ संस्कारधानी के समस्त परिवारों पर प्रभू श्रीराम की कृपा बरसेगी- महापौर
जबलपुर। जबलपुर संस्कारधानी नरसिंह वार्ड के अंतर्गत कालीमठ के समीप अमनपुर आज अयोध्या नगरी की तरह सजी थी। ऐसा लग रहा था कि आमनपुरवासी देश के उन एवं पवित्रधाम अयोध्या नगरी में विचरण कर गलियों में उत्साह के साथ प्रभू श्रीराम के आगमन का स्वागत कर रहे हैं। स्वागत और उत्साह से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हम सभी अपने पुण्यधाम आयोध्या नगरी में प्रवेश कर गये हैं। मौका था नवनिर्मित भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का, उक्त उद्गार आज भगवान श्रीराम की भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपरांत महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा व्यक्त किये गए। इस अवसर पर महापौर श्री अन्नू ने बताया कि आज उनके द्वारा नगर की प्रथम महिला एवं उनकी धर्मपत्नि श्रीमती यामिनी अन्नू सिंह के साथ मंदिर में प्रभू श्रीराम की पूजन अर्चन के उपरांत प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न किया। उन्होंने कहा कि पूजन उपरांत आमनपुर में अयोध्या नगरी की झलक दिखाई दी। महापौर ने बताया कि श्रीराम मंदिर समिति के पदाधिकारियों की पहल एवं स्व. श्रीमती रामकली बाई की प्रेरणा से क्षेत्रीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आमनपुर में बहुप्रतिक्षित प्रभू श्रीराम जी के मंदिर का भव्य निर्माण कराया गया जहॉं पर आज 22 फरवरी 2024 दिन गुरूवार को प्रभू श्रीराम के अभिषेक एवं स्वरूप की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस मौके पर नरसिंह वार्ड की पार्षद श्रीमती डिम्पल रिंकू टांक, बंटी राजेन्द्र रजक, गोपालपुरी गोस्वामी, शेखर सिंह, देवेन्द्र काछी, शरद मालवीय, हर्ष गोस्वामी, प्रेमनारायण सावरे, श्रीनिवास महाराणा, देवेन्द्र सावरे, संजय चौबे, देवेन्द्र महाराज, राजेश सेन, प्रकाश तिवारी एवं सैंकड़ो की संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

