जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का प्रसारण रविवार 30 मार्च को सुबह 11 बजे हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों से संवाद किया। उत्तर मध्य विधानसभा के चंद्रशेखर आजाद मंडल के महाराजा अग्रसेन वार्ड विजयनगर बूथ क्रमांक 93 में मन की बात कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर व उत्तर विधायक अभिलाष पाण्डे के साथ पार्षद कमलेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष पुष्पराज पाण्डे, बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह (मुन्ना) और भाजपा कार्यकर्ताओ ने मन की बात को सुना।

