साईडलुक, जबलपुर। दंपति पर पत्थर से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पति ही निकला कातिल, जबलपुर में पत्नी को ससुराल लेकर जा रहे आरोपी पति की करतूत का पुलिस ने किया पर्दाफाश किया है। जबलपुर में 28 वर्षीय रेशमा चौधरी अपने ससुराल से पति के साथ मायके जाने के लिए निकली थी, जहां आरोपी पति ने दूसरी लड़की के प्यार के चक्कर में अपनी गर्भवती पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी।
आरोपी पति शुभम चौधरी के द्वारा इस घटना को लूट और हत्या करने की प्लानिंग बना ली थी, लेकिन इस घटना के बाद जबलपुर पुलिस के द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तब आरोपी से पूछताछ में पुलिस ने यह बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है।

