साईडलुक, जबलपुर। जिले में रक्षाबंधन के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवास्था में अस्थाई रूप से परिवर्तन किया गया है। इस परिवर्तन के अनुसार कई प्रमुख मार्गो पर लगने वाले जाम से निज़ाद दिलाने का प्रयास जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है।
सदर बाजार
पेंटी नाका से लेकर जयसवालस पेट्रोल पंप तक वन वे किया गया है।
जिन्हे सदर बाजार मे खरीदारी करना है उन्हे पेंटी नाका से प्रवेश मिलेगा एवं पार्किंग सदर मार्केट के सामने बनाया गया है। जयसवाल पेट्रोल पंप से चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ईरिक्शा का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
बडा फुहारा बाजार
सुपर मार्केट से नरघईया, गोल बाजार से नरघईया, घमंडी चौक, बडा फुहारा, पाँडे चौक तक चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ईरिक्शा का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पाण्डे चौक से चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ईरिक्सा का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पार्किंग व्यावस्था श्रीनात की तलैया मे बनाया गया है।
गोरखपुर बाजार व्यावस्था
छोटी लाईन फाटक से सभी चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा, ईरिक्शा का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कटंगा तिराहा से भी चार पहिया, आटो रिक्शा, ईरिक्शा का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पार्किंग व्यावस्था चोटी लाईन मे बनाई गई है। प्रशासन के निर्देश के अनुसार निर्धारित स्थान पर पार्किंग ना करने वालो पर कार्रवाई की जावेगी।

