साईडलुक, जबलपुर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को अपर कलेक्टर नाथूराम गोंड को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों ने अपने विभिन्न समस्याओं को लेकर 106 आवेदन दिये। जिसमें 75 नये आवेदन हैं तथा 31 ऐसे आवेदन है जो पूर्व में भी आ चुके थे। जनसुनवाई में आये ज्यादातर अवैध कब्जा हटाने, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति भुगतान, बंटवारा, सीमांकन, लड़ाई-झगड़ा, ड्रोन सर्वे में छूटे गये नाम जोड़ने में, संबंल योजना अंतर्गत अनुग्रह राशि भुगतान करने, पीएम किसान योजना में नाम जोड़ने, अभिलेख दुरूस्त करने, किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने, शिक्षा, समग्र आईडी, चिकित्सा सहायता, पेंशन, संबल राशि दिलाने, आवास योजना का लाभ दिलाने, बीपीएल कार्ड बनवाने आदि से संबंधित आवेदन थे।

