डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह ने समय सीमा की बैठक में शिक्षकों का सार्थक एप में आनलाईन उपस्थिति अनिवार्य करने और सार्थक एप में आनलाईन उपस्थिति के आधार पर शिक्षकों का वेतन जनरेट करने के निर्देश दिए है।
जारी पत्र के अनुसार…
जिले के सातों विकासखंड डिंडौरी, शहपुरा, मेहंदवानी, अमरपुर, बजाग, करंजिया और समनापुर में कार्यायल विकास खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा पत्र जारी किया गया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि सभी विकासखण्ड अंतर्गत कार्यरत समस्त अधिकारी/कर्मचारी सार्थक ऐप में संस्था में आने एवं जाने का शत—प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करें जिला कोषालय डिण्डौरी द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियो का एम्प्लाईज कोड सार्थक एप से लिंक कर दिया गया है। माह मार्च 2025 का वेतन सार्थक ऐप में उपस्थिति के आधार पर वेतन जनरेट होंगे। समस्त अधिकारी/कर्मचारियो को निर्देशित किया जाता है कि सार्थक ऐप में संस्था में आने एवं जाने का शतप्रतिशत उपस्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करें, अन्यथा वेतन अवरूद्ध / कटौती होने पर आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।



