डिंडौरी| प्राथमिक शिक्षकों को उच्च पद प्रभार और क्रमोन्नति के मांग को लेकर शासकीय शिक्षक संगठन ने लाडली बहन आभार, उपहार कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री के को ज्ञापन सौंपा, कि जनजातीय कार्य विभाग के प्राथमिक शिक्षकों को उच्च पद प्रभार पदाकंन आदेश जो टुकड़ों में किए जा रहे हैं। काउंसलिंग उपरांत शेष शिक्षकों को पदांकन आदेश जारी करवाने एवं प्राथमिक शिक्षकों को प्रथम एवं द्वितीय क्रमोन्नति आदेश जनजातीय कार्य विभाग डिंडोरी में दूसरी सूची जारी कर सभी शिक्षकों को आदेश दिया जाए। वहीं डिंडोरी कलेक्टर कार्यालय को पत्र लिखकर समाधान करने का आग्रह किया। शासकीय शिक्षक संगठन ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग जिला कार्यालय में स्मरण पत्र लिखकर क्रमोन्नति आदेश 12/24साल पूरी करने वाले शिक्षकों को दितीय सूची जारी कर लाभ दिलवाने का आग्रह किया।



